उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। इसी के चलते मौसम विभाग ने आज राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के बागेश्वर ,नैनीताल ,पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। राज्य में बारिश के येलो अलर्ट को लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन व एस डी आर एफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

← Back

Thank you for your response. ✨


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.