देखिये वीडियो ये बहु अपनी सास की पिटाई करती है

Share your love

Breaking Haridwar….

 

https://youtu.be/iruuN2Y5huc

बहू ने सास से की मारपीट, कैमरे में कैद। बुजुर्ग सास ससुर ने पत्रकार वार्ता कर लगाए आरोप। कनखल की ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने बताया कि वह प्रदूषण नियंत्रण विभाग से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा नोएडा की कंपनी में काम करता है। कई साल से बहू और बेटे के बीच विवाद चल रहा है।

https://youtu.be/Xzt3WnDfb_U

उन्होंने बेटे को बेदखल किया हुआ है। गुजारा भत्ता लेने के बावजूद बहु जबरन उनके साथ रहती आ रही है। बुजुर्ग दंपति ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि बहु अक्सर उनके साथ मारपीट करती है। उनकी तलाकशुदा बेटी व दिव्यांग बच्चे के साथ भी मारपीट की जाती है। दंपति ने बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *