दोस्त से शर्त लगाकर गंगा पार करते समय हरियाणा का युवक गंगा की गोद मे समा गया

Share your love

https://youtu.be/DGLzeNxJXfo

ऋषिकेश

दोस्त से शर्त लगाकर गंगा पार करते समय हरियाणा का युवक गंगा की गोद मे समा गया ।दिनांक 3/6/19 को कपिल पुत्र हवा सिंह निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा और साहिल पुत्र राजेह कुमार निवासी गांव गोरखपुर थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा श्यामपुर ऋषिकेश में एक स्कूल में रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आये थे।
प्रतियोगिता के बाद दोनों लक्ष्मण झूला घूमने के लिए आए। जहाँ साई घाट पर दोनों ने नदी को तैरकर पार करने की बाजी लगाई।परंतु साहिल तो दूसरी ओर पहुच गया लेकिन कपिल दूसरे किनारे पर पहुचने से पूर्व ही नदी में डूब गया।
काफी देर तक जब कपिल का कुछ पता नहीं चला तो उसके साथी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और डूबते हुए युवक की सूचना थाना अध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठेत को दी गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस वह एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया गया परंतु अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *