50 लाख की सुपारी का पर्दाफाश, सुपारी किलर गिरफ्तार!

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वारः पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश। साजिशकर्ता और सुपारी किलर गिरफ्तार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पूर्व प्रधान पप्पू पाटिल पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। एक जमीन को लेकर उनका रमेश नामक व्यक्ति से विवाद चला आ रहा है। बताया गया है कि रमेश ने पप्पू पाटिल की हत्या के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने बीती रात इस मामले में रमेश, राजू व अजय आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही थी। पुलिस ने देर रात चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *