पंजाब कांग्रेस के 5 विधायकों ने जाना लखीमपुर खीरी घटना में घायल हुए किसानों का हाल

Share your love

रुद्रपुर: लखीमपुर खीरी में घायल हुए किसानों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में पंजाब के कांग्रेस के 5 विधायक आज घायल किसानों का हाल-चाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे…..

आपको बता दें कि बीते दिनों लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों को गाड़ियों से रौंद दिया गया था जिसके बाद कुछ घायल किसानों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका हाल-चाल जानने के लिए आज पंजाब के पांच विधायक फतेह सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाड्डी, बलविंदर सिंह टेहरी, संतोख सिंह बाबा, सुरजीत सिंह दीवान, निजी अस्पताल पहुंचे जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु बाबा ने उनका स्वागत किया..

वहीं घायल किसानों का हाल-चाल जानने के दौरान पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया इसके साथ ही पंजाब के पांचों विधायकों ने यह भी कहा कि वह इस घटना की घोर निंदा करते हैं और वह घायल किसानों के परिवारों के साथ हैं उन्होंने यह भी कहा कि इस समय भाजपा सरकार पूरी तरह से हिटलर शाही रवैया अपना रही है और गाड़ियों से कुचलवा रही है। इसके बाद यह सभी पांचों विधायक लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.