फ्री का मीटर “सरकारी मीटर”
Share your love
राजीव चावला-अजहर मलिक/लोकजन टुडे/ काशीपुर।

काशीपुर। गर्मी में एसी की ठंडक और सर्दियों में हीटर की गर्मी का भले ही सरकारी अधिकारी खूब मजा लेते हो लेकिन यह जिससे चलते हैं उसका भुगतान कर पाने में सरकारी विभाग के अधिकारी लापरवाही बरतते दिखाई दे रहे है। जिसका नतीजा है कि काशीपुर के सरकारी विभाग के कार्यालयों पर करोड़ो रूपये का बिजली का बिल बकाया है। जिसे जमा कर पाने में सरकारी अधिकारी हीलाहवाली करते दिख रहे है। जबकि विद्युत विभग के अधिकारी द्वारा कई बार पत्राचार कर बिल जमा करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा जा चुका है लेकिन सरकारी अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है।
काशीपुर में मौसम के साथ बिजली का मजा लेने के लिए सरकारी विभाग के अधिकारी जमकर मजा उठाते हैं। लेकिन बिजली के बिल का भुगतान करने में सरकारी विभाग के अधिकारी अपनी लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिसका नतीजा है काशीपुर के सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपए का बिजली का बिल बकाया है। बता देगी काशीपुर के सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का करोड़ों रुपए का बिल बकाया है। विद्युत बिल को जमा कराने के लिए काशीपुर के विद्युत विभाग अधिकारी द्वारा कई बार पत्राचार कर कहा जा चुका है। लेकिन सरकारी विभागों के अधिकारी अपनी मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं और बिना बिजली का भुगतान करें एसी और रूम हीटर को चलाकर अपनी सहेलियों तो को पूरा कर रहे हैं। जब इस बारे में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि काशीपुर के पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, एसडीएम, तहसील, नगर निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, फॉरेस्ट, पुलिस सहित अन्य कार्यालयों पर विद्युत विभाग का करीब सवा करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार बिजली का बिल जमा कराने के लिए कहा जा चुका है लेकिन अधिकारी बिजली का बिल जमा नहीं करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई थी जिसके चलते विद्युत विभाग ने कार्यवाही नहीं की थी लेकिन आचार संहिता हटने के बाद ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विभागीय बकायेदारों की लिस्ट
एआरटीओ ……….. 79289
बीडीओ …………… 78795
बीएसएनएल ………. 831225
केन ………………… 53074
शिक्षा ……………… 3696074
फॉरेस्ट ……………. 60249
स्वास्थ्य ……………. 2907216
इनकम टैक्स ……… 170353
सिचाई …………….. 178595
जज ……………….. 1219624
नगर निगम ………… 543704
पशु चिकित्सा …….. 252403
पुलिस ……………… 1148831
पीडब्ल्युडी …………. 525109
रजिस्ट्रार ……………. 66799
एसडीएम ………….. 576353
तहसील ……………. 42316
आरईएस ………….. 68688
—————————————
टोटल ……………… 12498697
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
