बिग ब्रेकिंग! लक्सर में दो में जमकर मारपीट, पांच महिलाओं समेत 12 लोग घायल!
Share your love
लोकजन टुडे, लक्सर। बहादरपुर खादर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।इस दौरान एक पक्ष द्वारा लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। मौके पर जमकर पथराव भी हुआ।घंटों हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच महिलाओ समेत बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव निवासी इकबाल पुत्र महमूद ने गांव के ही नूर हसन से लगभग दो साल पहले डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी।इकबाल के मुताबिक जमीन खरीदने के बाद उसका दाखिल खारिज भी हो गया था। रविवार को इकबाल ने उक्त जमीन की बुवाई कर दी। जिससे नूर हसन पक्ष के लोग नाराज हो गए तथा झगड़े पर उतारू हो गये। बतया गया है कि नूर हसन ने अपने पक्ष के लगभग एक दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर इकबाल के घर पर हमला बोल दिया।इस दौरान दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षो के बीच जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें इकबाल पक्ष की संजीदा पत्नी शकील,शमा परवीन पत्नी इकबाल, इकबाल पुत्र महमूद,फईम पुत्र शकील,सुफियान पुत्र इकबाल,शना पुत्री इकबाल, अर्सलान पुत्र इकबाल, आशिक पुत्र मेहरबान,व दूसरे पक्ष के वकीला पत्नी नूर हसन,गुड्डू पुत्री याकूब, शाबरी पत्नी यामीन,कामिल पुत्र यामीन,व जगुरुदीन पुत्र जुल्फिकार गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

