भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट 332 सैन्य अधिकारी, सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से, तो उत्तराखंड के 24 कैडेट्स हुए पास आउट

Share your love

देहरादून

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानि आई.एम.ए. में आज हुई पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के कुल 374 कैडेट पास आउट हुए।

 

 

इनमें देश के विभिन्न राज्यों से 332 कैडेट पास आउट होने के बाद आज से सेना में बतौर अधिकारी शामिल हो गए हैं। सर्वाधिक 57 कैडेट उत्तर प्रदेश, 33 बिहार से हैं, जबकि 24 कैडेट उत्तराखंड से हैं। वहीं सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी पास आउट हुए। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भव्य परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह सात बजकर 25 मिनट पर परेड शुरू हुई।

 

स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिहिर बैनर्जी, ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम आने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए स्वर्ण पदक अभिमन्यु सिंह और जेंटलमेन कैडेट के लिए सिल्वर मेडल ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर रहने वाले मिहिर बैनर्जी को प्रदान किया गया। मेरिट के क्रम में तीसरे स्थान पर रहे जेंटलमेन कैडेट के लिए कांस्य पदक कमलप्रीत सिंह को प्रदान किया गया। स्प्रिंग टर्म 2023 के लिए 12 कंपनियों में ओवरऑल प्रथम आने के लिए कैसिनो कंपनी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेना के तीन हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, देश-विदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.