Breaking News भगवान केदारनाथ के कपाट खुले

Share your love

https://youtu.be/tt5W4Zd6mn8

भगवान केदारनाथ के कपाट खुले आम भक्तो के दर्शनार्थ
-ग्रीष्मकाल के छह महीनो तक यहीं पर होगी भोले बाबा की पूजा अर्चना
लोक जन टुडे रुद्रप्रयाग: शीतकाल प्रवास के बाद शुभ लग्नानुसार केदारनाथ के कपाट गुरूवार सुबह ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर आम भकतों के दर्शनाथ खोल दिए गए हैं। अब आने वाले छह महीनो तक भोले बाबा की पूजा यहीं पर होगी। देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे। कपाट खुलने के मौके पर 5 हजार से अधिक भक्त शुभ असवर के साक्षी बने।

https://youtu.be/32TzTyCZovk

गुरूवार सुबह तड़के चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां मंदिर समिति द्वारा शुरू कर दी गई थी। बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग द्वारा भोग लगाने के साथ ही नित पूजाएं की गई, जिसके बाद डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक्क हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट पर वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रौच्चारण किया गया। और ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर सीलबंद कपाट खोले गए। डोली ने मंदिर में प्रवेश किया।सर्वप्रथम पुजारियों व वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई गई, भोग लगाया गया। मंदिर के अंदर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद ठीक 6 बजे मुख्य कपाट भक्तों के दर्शनाथ खोल दिए गए।
अब आने वाले छह महीने तक यहीं पर भक्त केदार बाबा के दर्शन कर सकेगे। भारी बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त केदारनाथ आए। सेना की जम्मू-कश्मीर लाईट इंफेंटरी के बेंड की धुनों ने पूरा केदारनाथ का वातावरण भोले बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंदिर समिति राजकुमार नौटियाल, मंदिर सुपरवाइजर एवं  डोली प्रभारी यद्धुवीर पुष्पवाण, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *