उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; मैदानी इलाकों में खिलेगी धूप!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। पहाड़ों में मौसम बदलने से ठंड का असर बढ़ सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल धूप खिलने की उम्मीद है।

पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज

अक्टूबर के आखिरी दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना से तापमान में गिरावट आ सकती है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा साफ

एक ओर जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने का असर आने वाले दिनों में तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी जाती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.