समर वैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, धरना-प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की उठी मांग!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

देहरादून के समर वैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को स्कूल के बाहर कांग्रेस के युवा नेताओं ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक और मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, छात्रा ने स्कूल के फिजिक्स शिक्षक पर गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, स्कूल प्रबंधन के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शिकायत के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है।

मामले को लेकर देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने कहा कि प्रशासन पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या शिक्षक के निलंबन के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होगी और छात्रा को कब तक न्याय मिल पाएगा?


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.