नैनीताल में भूस्खलन से 24 परिवारों ने छोड़े अपने घर

Share your love

नैनीताल,
  नैनीताल के शनिवार को चार्टन लॉज क्षेत्र में एक दो मंजिला भवन के भरभराकर जमींदोज होने के बाद आसपास के इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया: है। रविवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में दशकों से रह रहे 24 परिवारों ने गम. और गुस्से के बीच अपने-अपने घरों को खाली कर दिया।
वहीं, जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने भी इन सभी चिह्नित परिवारों को नोटिस थमाकर
तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान देहन घरों से हटाने को कह दिया है। क्षेत्र में वि दिनभर अफतरातफरी का माहौल चना सरक रहा। नैनीताल में प्रकृति की चेतावनी आने को अनदेखा करना अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है। शनिवार को चार्टनलॉज क्षेत्र में भूस्खलन से एक दोमंजिला भवन भरभरा कर गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से तीन अन्य घर भी दब गए थे। रविवार को प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण व आपदा प्रबंधन की टीमों ने इलाके में सर्वे किया।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.