12 साल पुराने मामले में देशराज कर्णवाल पहुंचे हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने आईजी को दिया एक माह में जांच के आदेश

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः भले ही झबरेड़ा विधायक देश राज कर्णवाल और कुंवर प्रणव चैंिपयन मामले में सीएम व पार्टी ने दोनों को मामला सुलझाने को कहा, लेकिन अब यह मामला गत दिवस नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा। वहां से आज आईजी को आदेश दिए गए हैं कि एक माह में मामले की जांच करें।
दरअसल झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने 12 साल पुराने मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और इस मामले में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भी पक्षकार बनाया है। कर्णवाल का कहना है कि कुंवर प्रणव चैंपियन के दबाव में ही 2007 में रुड़की में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।
कर्णवाल की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने संबंधित विवेचना अधिकारी (आईओ) को 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। कर्णवाल ने याचिका में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सहित जांच अधिकारी तथा प्रमुख सचिव गृह को भी पक्षकार बनाया है।
याची के मुताबिक अप्रैल 2007 में रुड़की में वे (देशराज कर्णवाल ) जिला पंचायत हरिद्वार के सदस्य चुने गए थे। कर्णवाल ने इस चुनाव में उम्मीदवार रहे जयपाल( पुत्र बदलू राम, निवासी कोटवाल) , हरि सिंह (पुत्र गंगा सिंह, निवासी नई बस्ती सुनहेरा) तथा सुरेंद्र दाबाने (पुत्र मनफुल, निवासी सुनहेरा) के खिलाफ फर्जी राशन कार्ड तथा परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल बनाकर कर्णवाल को हानि पहुंचाने के आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को दिया था।
कर्णवाल ने इन लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग प्राथमिकी में की थी। याची के अनुसार दिसंबर 2007 में विवेचना अधिकारी ने चार्जशीट फाइल कर दी थी लेकिन उच्च अधिकारियों ने अग्रिम जांच के नाम पर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की और जांच आज तक लंबित है।
कर्णवाल ने याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि कुंवर चैंपियन प्रणव के दबाव के कारण ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं हो रही है। कर्णवाल का यह भी कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, वे लोग उन्हें (देशराज कर्णवाल) व उनकी पत्नी का उत्पीड़न कर रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *