शोरूम में लगी भीषण आग, 6 गाड़ियों ने 12 घंटे में आग पर पाया काबू

Share your love


लोकजन टुडे, विकासनगरः कोतवालीः सोमवार तड़के नगर के मुख्य बाजार में बच्चों के कपड़े व खिलौने बेचने वाली कूल किड्स शोरुम में भीषण आग से आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर अग्निशमन की छह गाड़ियों ने करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य बाजार में शोरुम में भीषण आग से अफरा तफरी मची रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
नगर के मुख्य बाजार में कूल किडस के नाम से बच्चों के ब्रांडेड कपड़े व खिलौने का बड़ा शोरुम है। शोरुम स्वामी मनदीप सिंह रविवार की रात में शोरुम बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट की वजह से शोरुम में आग लग गयी। बाजार के चौकीदार ने रात में करीब एक बजे शोरुम से धुंआ उठता देखा और बाजार पुलिस चौकी को आग लगने की सूचना दी। पुलिस ने डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। रविवार सोमवार की रात में करीब सवा दो बजे सूचना मिलने पर डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद आजम के नेतृत्व में
फायरब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सेलाकुई से भी दो गाड़ियां मंगानी पड़ी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *