108 सेवा कर्मियों ने मदन कौशिक को दिया ज्ञापन

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वार। उत्तराखंड 108 एवं केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ के हरिद्वार कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मंजीत के साथ गौरव, प्रदीप, प्रवीण, दिनेश, रजनीश, संदीप, नरेश आदि ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिले और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
शहरी विकास मंत्री के ठोस आश्वासन नहीं दिया। बताया 17 अप्रैल से हरिद्वार जिले की 108 एम्बुलेन्स सेवा एवं केकेएस एक महीने से डीज़ल, पेट्रोल और कुछ एम्बुलेंस मेंटीनेंस , टायर, और फिटनेस सर्टिफिकेट न मिलने के कारण एक माह से भी अधिक समय से खड़ी है। बजट के अभाव से जिला हरिद्वार में सभी 108 एम्बुलेन्स एवं केकेएस के पहिये जाम है। पिछले दो माह से कर्मचारियों को वेतन और भत्ते नहीं मिले है और मौजूदा संचालक कंपनी से ग्रेच्यूटी का भी भुगतान भी बाकी है। इसको लेकर 108 एम्बुलेंस और केकेएस स्टाफ अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से मिलकर समस्या रखकर समाधान कराने की गुहार लगा रहे हैं। अब जिला हरिद्वार के 108 सेवा एवं केकेएस सेवा के समस्त फील्ड कर्मचारी और पूरे उत्तराखंड मे बेरोजगार हो चुके 108सेवा एवं केकेएस सेवा के फील्ड कर्मचारी मजबूरन 30 अप्रैल से विशाल जन आंदोलन करेंगे। इस विशाल जन आंदोलन का संचालन कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *