हल्द्वानी के वनभूलरा क्षेत्र में रमजान में भी पानी को तरसे रोजेदार

Share your love

लोकजन टुडे, हल्द्वानीः सरकार की ओर से हर बार चुनाव के दौरान दावा किया जाता है कि हर व्यक्ति को रोटी कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके उलट सरकार अपने वायदे चुनाव निपटते ही भूल जाती है। ऐसा ही कुछ हो रहा है हल्द्वानी के वनभूलरा इलाके में। यहां लोग रमजान के पाक माह में भी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। हालात यह है कि कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में रमजान के पाक महीने में लोगों को पानी की बूंद—बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है, आलम ये है की बच्चे बूढ़े महिलाएं बाल्टियों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे है।

यह हल्द्वानी का वनभूलपुरा क्षेत्र है जो कि मुस्लिम बाहुल्य इलाका है रमजान के पाक महीने में जहां एक ओर रोजेदार सुबह से शाम तक पांच बार की नमाज अदा करते हैं लेकिन इन रोजेदारों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ता है मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पिछले 2 महीने से पेयजल आपूर्ति बिल्कुल ठप पड़ी है जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में पानी की एक—एक बूंद के लिए लोगों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है रोजेदारों की परेशानियों को न तो जल संस्थान सुनने को तैयार है और ना ही स्थानीय प्रशासन लिहाजा मजबूरी में रोजेदार अपने परिवारों के साथ जल संस्थान के खिलाफ खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर है।

वही जल संस्थान के अधिकारी हर बार की तरह एक ही राग अलाप रहे हैं कि पेयजल संकट है पर जल संस्थान टैंकरों से आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा है और जल्द ही व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। रमजान के इस पाक महीने में पानी से महरूम हुए लोग जिला प्रशासन को दुहाई दे रहे हैं और नगर निगम को भी कोस रहे हैं ऐसे में हर बार रमजान के महीने से पहले जिला प्रशासन की होने वाली बैठक पर भी सवाल खड़े होना लाजमी है क्योंकि अमन कमेटी की बैठक में बिजली पान की आपूर्ति करने का फैसला लिया जाता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *