हरिद्वार में निर्दलीय पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय पार्षद राजेंद्र कटारिया ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे नगर निगम में पहले से बहुमत में चल रही भाजपा की ताकत और बढ़ गई है। आज वह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा में शामिल हुए। जहां मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *