स्लग कैडेट्स कमांडेंट फाइनल रिहर्सल

Share your love

भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए में प्रशिक्षण के बाद देश के भावी सैन्य अफसर सरहद की निगहबानी को तैयार हैं। आईएमए में पासिंग आउट परेड 8 जून को होनी है और इससे पहले रिहर्सल के तौर पर आयोजित कमांडेंट परेड ड्रिल स्क्वॉयर पर इस बार 459 कैडेट्स ने अंतिम पग पार किया

144 रेगुलर और 127 टीजीसी कोर्स के कैडेट्स आईएमए में पासिंग आउट परेड में शामिल हो रहे हैं। 8 जून को पीओपी के बाद ये अफसर देश की सेनाओं की कमान संभालेंगे। कदम से कदम मिलाकर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के जेंटलमैन कैडेट्स ने जब कदमताल किया तो चेटवुड हॉल के बाहर मैदान में बैठे दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। परेड के आखिरी में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। भारतीय सेना को 8 जून को 382 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। इसके अलावा 9 मित्र देशों के 77 कैडेट भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बनेंगे। आज पीओपी की अंतिम तैयारी के तौर पर कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट जोश एवं जज्बे से लबरेज नजर आए।जेंटलमैन कैडेटों ने आईएमए गीत की धुन पर कदमताल की। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि बतौर सैन्य अधिकारी सेना में शामिल होने जा रहे कैडेट्स को सैन्य परंपराओं का निर्वहन कर आगे बढ़ना होगा। कमांडेंट ने कहा कि अब सेना की प्रतिष्ठा उनके कंधों पर है। उन्हें चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता और संवेदना के सेना के मूल्यों को भी जीवन में आत्मसात करना होगा। आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों को शुभकामनाएं दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *