सिकंदरपुर गांव के सड़क हादसे में महिला की मौत


लोकजन टुडे, भगवानपुर। भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत, तथा चार घायल हुए हैं।

बताया गया है कि यह सभी लोग जम्मू कश्मीर के मूल निवासी हैं और वहां से घूमने के लिए हरिद्वार हर की पेडी में आ रहे थे। सुबह जैसे ही उनकी गाड़ी सिकंदरपुर भ्ौंसवाल गांव के पास पहुंची, गाड़ी चला रहे रमेश कुमार को नींद का आ गई ,जिसमें गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। और पीछे बैठी महिला सुषमा उम्र 45 वर्ष निवासी मीरा साहब पुंछ जम्मू कश्मीर घायल हो गई और इलाज के दौरान रुड़की सिविल अस्पताल में इसकी मौत हो गई। तथा घायलों में चालक रमेश कुमार पुत्र शंभू नाथ उम्र 45 वर्ष निवासी शीश महल पुंछ जम्मू कश्मीर, व इंदु देवी पत्नी रमेश उम्र 40 वर्ष, इंद्रपाल पुत्र मुंशीराम उम्र 50 वर्ष, सुषमा पत्नी इंद्रपाल उम्र 45 वर्ष, निवासी गण पूंछ जम्मू कश्मीर।

यह सभी अपने अल्टो कार से हरिद्वार घूमने के लिए आ रहे थे। सुबह के समय नींद का झोंका आने से गाड़ी बिजली के पोल से जा टकराई और वह पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चीख सुनकर बचाव और राहत कार्य किया। इस बात की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *