सनसनी: कंहा लगी तमंचे से बैंक कैशियर को गोली

रफ़ी खान काशीपुर लोकजन टुडे

क्षेत्र के थाना कुंडा इलाके में एक होटल में ठहरे बैंक केशीयर तेजपाल की गोली से संदिग्ध मौत का मामला सामने आ‍या है सूचना पर घटनास्थल पहुंचे काशीपुर के पुलिस अधिकारियों ने बारीकी से जांच करने के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम को बुलाया है जिससे के प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वारदात नज़र आ रही से पर्दा उठाया जा सके!आपको बता दें जनपद मुरादाबाद ठाकुरद्वारा तहसील ग्राम कनकपुर के तेजपाल जो कि ग्राम सुर्जननगर थाना ठाकुरद्वारा के प्रथमा बैंक में कैशियर के पद पर तैनात थे आज दोपहर काशीपुर के पैराडाइज होटल में रूम नंबर 101 में आकर रुके, सूत्र बताते हैं कि इस दोरान उनके साथ एक युवती भी थी जहां अज्ञात युवती के जाने के कुछ समय पश्चात होटल कर्मियों ने देखा कि रूम नंबर 101 में ठहरे केशीयर मृत अवस्था में है जिसके सीने में गोली लगी हुई है और तमंचा पास पड़ा है!

जिसकी सूचना तुरंत थाना कुंडा पुलिस और आला पुलिस अधिकारियों को दी गई जहां पहुंची पुलिस टीम ने होटल कर्मियों से पूछताछ के साथ साथ रूम नंबर 101 और शव का बारीकी से निरीक्षण किया फिलहाल प्रथम दृष्टि पुलिस आत्म हत्या का केस मानते हुए जांच में जुटी हुई है और साथ ही केशीयर के साथ ठहरी युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है वहीं वारदात स्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि निशानदेही को फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा जिससे वारदात का सही रूप सामने आ सके!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *