संयुक्त रोटेशन समिति ने चारधाम यात्रा पर पकड़ी डग्गामार बस

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया: ऋषिकेश: परमिट शर्तों के खिलाफ चार धाम यात्रा पर जा रही एक डग्गामार बस को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। शिकायत पर पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने बस को सीज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग ने बाहरी राज्यों की बसों को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए इस वर्ष नई व्यवस्था लागू की थी। जिसके तहत बाहरी राज्यों से आने वाली बसों का राज्य की सीमा में बनी परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर सत्यापन होना था। सत्यापन के बाद बस को परिवहन विभाग द्वारा एक होलोग्राम जारी किया जाना है, इसी गुरुग्राम के आधार पर परिवहन विभाग चार धाम यात्रा के लिए बसों को ग्रीन कार्ड जारी करेगा। मगर, रविवार को उत्तर प्रदेश में पंजीकृत बस संख्या (यूपी 07टीए- 2733) बिना होलोग्राम के ही हरिद्वार स्थित परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड जारी करा कर चार धाम यात्रा पर निकल पड़ी। ऋषिकेश पहुंचे इस डग्गामार बस को संयुक्त रोटेशन के सचल दल ने जांच के लिए रोका तो बस चालक राज्य की सीमा की चेक पोस्ट से जारी होलोग्राम लगा सत्यापन पत्र नहीं दिखा पाया। जिससे यह सिद्ध हो गया कि बस चालक ने बिना होलोग्राम के ही परमिट शर्तों के विरुद्ध ग्रीन कार्ड जारी करवाया है। सूचना पाकर एआरटीओ ऋषिकेश डॉ. अनिता चमोला टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने परमिट शर्तों के खिलाफ चार धाम यात्रा पर निकली बस को सीज कर दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *