विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक भूख हड़ताल पर बैठे

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं संरक्षक बीएस पयाल स्वास्थ्य महानिदेशालय पर भूख हड़ताल पर बैठे। वह फार्मेसिस्ट संवर्ग के कार्मिकों का वेतन निर्धारण प्रोन्नतधसंशोधित वेतनमान व अनुमन्य एसीपी के आधार पर करने की मांग कर रहे हैं। इस संर्दभ में स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पूर्व में लगाई गई आपत्ति को हटाने की मांग भी उन्होंने की है। तीन दिन पहले उन्होंने इस बावत स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया था। पयाल ने कहा है कि फार्मेसिस्ट संवर्ग के वेतन निर्धारण पर लगाई गई आपत्ति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। फार्मेसिस्ट संवर्ग के कार्मिकों की दस, 16 व 26 साल की सेवाओं के उपरांत शासनादेशों के अनुरूप हुए वेतन निर्धारण पर आपत्ति लगाई गई है। जबकि शासन का कहना है कि पदोन्नति, अनुमन्य एसीपी व प्रोन्नत वेतनमान के रूप में कार्मिकों का वेतन निर्धारण होना चाहिए। इस स्थिति में वेतन निर्धारण पर लगाई गई आपत्ति हटनी चाहिये।उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मुख्य सचिव उत्पल कुमार को भी इस बावत पत्र प्रेषित किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *