विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योगासन!

Share your love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी की पहल पर आज भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगासन कार्यक्रम आयोजित किया ।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने घोषणा की थी कि विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक माह की 21 तारीख को विधानसभा देहरादून एवं विधानसभा भवन परिसर भराड़ीसैंण में योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित करेगा इसी निमित्त आज भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में विधानसभा के कर्मचारियों ने विभिन्न योग की क्रिया प्रणायाम, आसन किए ।


इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा है कि योग की इस क्रियाओं से निश्चित रूप से हमारे शरीर को लाभ पहुंचता है भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में हुई योग की क्रियाओं के पश्चात अपने संबोधन में विधानसभा के अनुभाग अधिकारी श्री प्रमोद पांडे ने कहा है कि मा. अध्यक्ष विधानसभा ने हमें स्वस्थ रखने के लिए योग योग करने के लिए दिशा निर्देश दिये जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है । परिणाम स्वरूप नियमित योग की क्रियाओं करने से कर्मचारियों में जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वही जीवन भी स्वस्थ रहता है ।
इस अवसर पर व्यवस्था अधिकारी राकेश कुमार, खुशाल सिंह, गौरव सिंह, हिमांशु पाण्डे, भोपाल सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र सिंह, विनोद , अनुराग शुक्ला, लालचंद, ललित आदि लोग उपस्थित थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *