दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने वाला नशाखोर अभियुक्त किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को चोरी किए गए बिजली के तारों के बंडल के साथ गिरफ्तार किया है।

​क्या था पूरा मामला?​

लक्ष्मण चौक निवासी वादी प्रदीप दुग्गल ने कोतवाली नगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि शिकायत के , अज्ञात चोरों ने उनके एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के कीमती तार चोरी कर लिए थे जिसके आधार पर दून पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

​सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से हुई गिरफ्तारी​

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना के खुलासे और अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कोतवाली नगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया जिसने घटनास्थल और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही, इलाके में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। 10 जून 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा राठौर उर्फ शिब्बू को चोरी के माल (8 बंडल तार) के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।​

नशे की लत पूरी करने के लिए की चोरी

​पुलिस पूछताछ में 28 वर्षीय अभियुक्त शिवा राठौर (निवासी कांवली रोड, देहरादून) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह स्मैक/नशे का आदी है। अपनी नशे की दैनिक जरूरतों और पैसों की कमी को पूरा करने के लिए ही उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

इस त्वरित कार्रवाई और खुलासे में लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, कॉन्स्टेबल मोनू चौहान, कॉन्स्टेबल मुकेश चंद और कॉन्स्टेबल पदम शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.