वायुसेना के विमान से देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज बाबा केदारनाथ व कल बदरीनाथ के करेंगे दर्शन 

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः सुबह करीब आठ बजकर 27 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी अनिल रतूड़ी सहित अन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा को देखते हुए गौचर में भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हवाई पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हवाई पट्टी को सील कर दिया गया है।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे से प्रदेश भाजपा दूरी बनाए रखेगी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते भाजपा संगठन कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ये निजी दौरा है, जिसमें पार्टी हिस्सा नहीं बनेगी।

इसके बाद वे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ में रात्रि प्रवास ध्यान गुफा में ही करेंगे। 19 मई को सुबह सात बजे प्रधानमंत्री श्री बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। करीब सवा घंटे बदरीनाथ में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह 11ण्30 बजे हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, जहां से उनका विशेष विमान उन्हें दिल्ली लेकर जाएगा।दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम कुछ देर रुकने के बाद केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच साढ़े नौ बजे बाबा केदार के दर्शन कर पूजा—अर्चना करेंगे। साथ ही ध्यान गुफा में भी जाएंगे। इसे लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

पीएम शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। जौलीग्रांट से वायुसेना का हेलीकाप्टर उन्हें केदारनाथ धाम लेकर जाएगा। रात्रि विश्राम केदारनाथ में करने के बाद प्रधानमंत्री रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर दिल्ली लौटेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए बस कुछ ही देर में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होंगे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरी—केदार धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर में केदारनाथ के लिए रवाना हुए। मोदी उत्तराखंड से बेहद लगाव रहा है। अपने दो दिन के प्रवास के दौरान वे केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे।
लोकसभा के अंतिम दौर के चुनाव से पूर्व चुनाव की लंबी थकान मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *