लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री ने नीलकंठ महादेव मंदिर में की पूजा

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः लोकसभा चुनाव में वोटों कि गिनती से ठीक एक दिन पहले केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी सहित नीलकंठ महादेव मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए शानदार जीत की प्रार्थना करते हुए श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि देश पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमत्री देखना चाहती है। इसीलिए उन्होंने श्री नीलकंठ महादेव से विशेष प्रार्थना की है। इसके बाद उन्होंने मन्दिर के महंत सुभाष पूरी जी मुलाकात भी की।इस अवसर पर नीलकंठ मन्दिर समिति के प्रबन्धक धन सिंह राणा, पं महिमानंद नौटियाल,डॉ सुनील श्रीवास्तव वंदेमातरम्, भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अवनीश नौटियाल व बोबी भन्डारी ने उनका स्वागत किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *