पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री का आदेश, फिर भी सड़कों पर दौड़ती दिखीं गाड़ियां; प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के प्रशासन के आदेश जमीनी स्तर पर बेअसर नजर आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। लेकिन आज बाजार में गाड़ियां चलती नजर आईं, जिससे प्रशासन की नई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाजार की यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए थे। इसके तहत वाहनों की आवाजाही सीमित करने के साथ ही व्यापारियों को निर्धारित समय पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग करने के निर्देश दिए गए थे।

इतना ही नहीं, बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन ने वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है, तो प्रतिबंधित समय में बाजार के भीतर गाड़ियां कैसे पहुंच रही हैं? क्या आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित हैं या फिर जमीनी स्तर पर निगरानी की कमी है?

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन अपने ही आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्या कदम उठाता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.