लोकजन टुडे, सुपर एक्सक्लूसिव! फ्लाईओवर उद्घाटन के साथ यह क्या कह गए मुख्यमंत्री

Share your love

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः उत्तराखंड अब तक बने सभी फ्लाईओवर बनने के साथ ही चर्चाओं में आ जाते हैं। ताजा उदाहरण सोमवार को आईएसबीटी पर बने फ्लाईओवर के मामले में भी आया हैं खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने खुद भी माना कि निर्माण के डिजाइन में कुछ गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसका इंजीनियरों को ध्यान देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आइएसबीटी वाई—शेप फ्लाईओवर शहर के विकास में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर कुछ चिंता जताई जा रही है, ऐसे में इंजीनियर इस पर ध्यान दें। उन्होने कहा कि आइएसबीटी में सर्विस लेन से लेकर पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान जमीन का अधिग्रहण करने की सहमति भी सीएम ने दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेमनगर में सड़क चौडीकरण की समस्या जल्द दूर होगी। यहां फोरलेन सड़क बनाने की समस्या दूर हो जाएगी।

चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से मुख्यमंत्री गदगद, अधिकारियों को दिए व्यवस्था बनाने के आदेश
लोकजन टुडे, देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रियों के साथ पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ जुटी है। इससे कुछ अव्यवस्था बनी है। भविष्य में इसके लिए मानसिक रूप और योजना बनानी होगी। पर्यटक सुविधाएं बढ़े इस पर अभी से ध्यान देना होगा। खासकर रहने की व्यवस्था, सड़क, पार्किंग को नया प्लान बनाना होगा। सीएम ने पर्यटकों की भीड़ को युवाओं के लिए रोजगार के नज़र से भी देखने को कहा है। युवा पर्यटन उधोग पर अपनी योजनाएं बनाएं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *