लोकजन टुडे, खबर इंपैक्ट..अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए 39 चेक पोस्ट बनाई जाएगी।

Share your love


 

राजीव चावला/अज़हर मलिक–काशीपुर/ लोकजन टुडे।

काशीपुर। लोकजन टुडे की बीते दिनों प्रकाशित हुई खबर पर संज्ञान लेते हुए,
जिले के पुलिस कप्तान ने अब अवैध खनन करने वालो पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
39 चेक पोस्ट को पार करना बनेगा,अवैध खनन माफियाओ के लिए चुनोती।

बता दें कि काशीपुर क्षेत्र में कई वर्षों से खनन कारोबारियों द्वारा अवैध खनन के काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कई बार छापेमारी कर कई वाहनों को भी सीज लिया है। लेकिन खनन माफिया अवैध खनन के काले कारोबार को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार नदियों का सीना चीरकर अवैध खनन कर अपनी जेबें भर रहे हैं। बता दें कि अवैध खनन से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने एक नई रणनीति तैयार की है। जिसके चलते काशीपुर में 28 ओर रुद्रपुर में 11 चैक पोस्ट तैयार की जाएंगी। इसके प्रथम चरण में काशीपुर में 12 ओर रुद्रपुर में 3 पुलिस चैक पोस्ट तैयार की जा रही है। जिसके जरिये अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लग सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही छापेमारी के लिए जाती है तो फील्डरों द्वारा खनन माफियाओं को सूचना दे दी जाती है जिससे वह मौके से फरार हो जाते हैं। लेकिन पुलिस टीम के वहां मौके पर मौजूद होने से अवैध खनन पर रोक लग सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार से अवैध खनन पर निगरानी करने के लिए आधुनिक तकनीक के यंत्र की भी मांग की गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *