राइंका क्वानू में मनाया गया मदर्स डे

Share your love


लोकजन टुडे, विकासनगरः पहले स्कूलों में जहां पैरेंट मीटिंग तक सीमित थे, वहीं अब पिछले कुछ समय से स्कूलों ने कई अन्य गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को विकासनगर के राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू चकराता देहरादून में आज मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छात्र—छात्राओं के द्वारा मनमोहक, दिल को छू लेने वाली कविताएं, भाषण प्रस्तुत किए तथा अपनी माताओं को कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराए गए मदर्स डे ग्रीटिंग कार्ड को देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों के द्वारा माताओं का भव्य अभिनंदन किया गया। माताओं के द्वारा विद्यालय को विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन के लिए अपना भरपूर सहयोग करने का आश्वासन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया तथा इस गेम में विजेता रही श्रीमती सामो देवी को मदर्स ऑफ द डे का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एस घरिया, संजय मौर्य,प्रेमदत्त नौटियाल ,सत्येंद्र कुमार, रुप राम नेगी, ओम प्रकाश लखेड़ा, अनिल पंवार, मृदुला पांडे प्रदीप कोठियाल के साथ ही लगभग 50 मातृशक्तियां उपस्थित रही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *