ये क्या निकल गया हरीश रावत की जुबान से “दिल की बात आ गयी जुबान पर”
Share your love

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः वैसे तो केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार के आने व उत्तराखंड समेत पूरे देश में कांग्रेस की बुरी हार के बाद नेताओं के बयान आते ही जा रहे हैं। अब हरीश रावत हरिद्वार के कुछ नेताओं से बातचीत में कहते नजर आ रहे हैं कि उनको इस बार हरिद्वार वालों का श्राप लगा है। उनके पास आए हरिद्वार के नेता वीडियो में दावा कर रहे हैं कि अगर हरिद्वार से वे चुनाव लड़ते तो जीत तय थी।
नैनीताल से लड़कर उन्होंने गलती की है। हरीश रावत आगे कह रहे हैं कि यहां पर हरीश रावत हारा कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अब उत्तरखंडियत हार रही है। 2017 में डबल इंजन के नारे में जनता झांसे में आ गई, लेकिन दो ढाई साल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन फिर भी कांग्रेस का न जीत पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि वे अब बाबा केदार की शरण में जा रहे हैं। वहां जाकर पूछेंगे कि आखिर उनसे कहां गलती हुई है। बताते चलें कि हार के बाद अब तक हरीश रावत के कई प्रकार के बयान सामने आ चुके हैं। पूर्व सीएम ने उनको इशारों में ही गीदड़ व बानर तक कहा तो उन्होंने उसका जवाब भी अपने ही अंदाज में दिया। कहा गीदड़ की मौत पर 2022 में उत्तराखंड में एक बार फिर हाथ का परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। बीते रोज कोश्यारी की ओर से इशारों में रावत को गीदड़ बताते हुए चुटकी लिए जाने के बाद अब रावत ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि पिछली हरीश रावत सरकार की उत्तराखंडीयत के लिए प्रारंभ की गई पहल को वर्तमान सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया तो इस गीदड़ की मौत से ही 2022 में हाथ का परचम लहराएगा।
नैनीताल संसदीय सीट पर हरीश रावत को भाजपा के हाथों मिली करारी हार पर बीते रोज कोश्यारी ने यह कहते हुए व्यंग्य किया था कि ट्टगीदड़ की मौत आती है तोण्।ट्ट इशारों में साधे गए निशाने पर हरीश रावत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी पोस्ट में चुटकी लेते हुए कहा कि कोश्यारी को शानदार जीत के लिए बधाई।
साथ ही कहा कि बड़े भाई हैं, जीत के क्षण में आपने जो भी कह दिया शिरोधार्य है। आपने मुझे लकड़बग्घा तो नहीं कहा, जो केवल दूसरों का मारा हुआ खाता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से उन्हें ट्टहार दाट्ट संबोधित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आपने मेरे लिए पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि मैं हारदा हूं। यकीनन यह भाजपा की शानदार जीत है। मैं हारदा हूं, लेकिन मेरी भी एक भविष्यवाणी सही साबित होने जा रही है कि अब आप पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले नारायणदत्त तिवारी के बाद राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। आपको बधाई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
