मुर्दे को भी देनी पड़ेगी रिश्वत
Share your love
लोकजन टुडे: तनुज वालिया: रुड़की:
रूड़की:- रुड़की के सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक कर्मचारी ने इंसानियत को ही शर्मसार कर डाला जी हाँ वह भी मात्र 6 सौ रुपये ना देने पर रिश्वतखोर कर्मचारी ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव देने से ही साफ इनकार कर दिया जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह पास के ही रिश्तेदारों से पैसे लाकर कर्मचारी को छह सौ रुपये दिए तब कंही जाकर कर्मचारी ने उन्हें महिला का शव सौंपा मामला तूल पकड़ता देख अस्पताल के CMS ने आनन-फानन में रिश्वतखोर कर्मचारी को फटकार के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं !
दरअसल रुड़की सिविल अस्पताल अपने ऐसे ही कुछ कारनामों की वजह से अक्सर चर्चा में रहता हैं लेकिन सिविल हॉस्पिटल उस वक्त एक नई चर्चा में आ गया जब यहाँ शव ग्रह में तैनात एक कर्मचारी ने इंसानियत को ही शर्मसार करके रख दिया दरअसल UP के बालावाली गांव की निवासी ममता ने ग्रह क्लेश के चलते ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके शव को लक्सर पुलिस द्वारा रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया गया था कागज़ी कार्यवाही पूरी होने के बाद डॉक्टर शव का पोस्टमार्टम करके चले गए लेकिन पोस्टमार्टम पर तैनात कर्मचारी ने पीड़ित परिजनों को शव ले जाने से ही साफ इंकार कर दिया और उनसे बतौर रिश्वत 600 रुपये की मांग की जिसके बाद मृतका के परिजनों ने इसकी शिकायत सिविल अस्पताल के CMS से की परिजनों का आरोप है कि वो इस दुखद घड़ी में पैसे ना होने के कारण उस रिश्वतखोर कर्मचारी के सामने हाथ पैर जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन मुर्दों के बीच रहकर मुर्दा दिल हो चुके रिश्वतखोर कर्मचारी का दिल नही पसीजा कई घंटे बाद किसी तरह से व्यवस्था कर मृतक के परिजन कर्मचारी को 600 रुपये देकर शव तब अपने साथ ले गए वही अस्पताल के CMS डॉक्टर देवेंद्र चक्रपाणि का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है जिसके लिये कर्मचारी को फटकार लगाई गई है पूरे मामले की जांच कमेटी बनाकर जांच की जाएगी ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
