मिसाल बनती डीएम चमोली, पर्यावरण दिवस पर शानदार पहल
Share your love
चमोली
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर जिले में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों सहित चारधाम यात्रामार्ग पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन, वन, नगरपालिका व नगर पंचायत सहित विभिन्न महिला संगठनों, जनप्रतिनधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे जिले में पौधरोपण एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। इस अवसर पर लोगों को सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने और पर्यावरण को बचाने को जागरूक किया गया तथा लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभिन्न महिला संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं नगर पंचायत अध्यक्षा हिमानी वैष्णव ने नंदप्रयाग नगर पंचायत परिसर में चिपको आंन्दोलन की प्रणेता गौरा देवी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ किया। नगर क्षेत्र में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
नंदप्रयाग नगर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिस प्रकृति के गोद में हम सब पलते-बढ़ते है उसकी रक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा अपने बच्चे की तरह पेड़ों की सुरक्षा करने की अपील की। डीएम ने लोगों को पाॅलीथीन का उपयोग न करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूडे को डस्टबीन में ही डालने की बात कही। नंदप्रयाग में स्वच्छता में उत्कृष्ठ कार्य करने पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा हिमानी वैष्णव ने कहा कि पर्यावरण हम सभी के लिए अमूल्य है। कहा कि जो भी महिलाएं पेड लगाकर उसकी सुरक्षा करेगी, उनको नगर पंचायत द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने की अपील भी की।

नगर पालिका चमोली में विभिन्न वोर्डो एवं यात्रामार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल, मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे एवं अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गोपेश्वर-मण्डल मोटर मार्ग पर ग्वाड गांव के निकट पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ग्वाड में आयोजित गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि हेमकुण्ड की तर्ज पर रूद्रनाथ ट्रैक के विकास के लिए वन विभाग का सहयोग से ईडीसी गठित की जा सकती है।
नगर पंचायत थराली में विधायक मुन्नी देवी शाह तथा पोखरी में विधायक महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। वही नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूडेदान वितरित किए गए। जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बद्रीनाथ यात्रा मार्ग एवं नगर के सभी वार्डो में महिला एवं युवक मंगलदलों के सहयोग से पौधरोपण कर वृहत सफाई अभियान चलाया गया तथा तीर्थयात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गई। कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र में भी नगर पालिका अध्यक्षा, सभासदों, एनजीओ, तहसील प्रशासन, व्यापार मण्डल द्वारा वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बद्रीनाथ यात्रामार्ग पर गौचर, पीपलकोटी तथा बद्रीनाथ नगर पंचायत में भी वृहत स्तर पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
