मदर्स डे स्पेशल: देहरादून एसपी सिटी की अनूठी पहल…

Share your love

घुटनो से रेंगते रेंगते कब पैरो पर खड़ा हुआ
तेरी ममता की छाओ में कब बड़ा हुआ
जी हां ये ही होती है माँ..सबकी दुनिया सबका दुलार मेरी उम्र भी तुझको लग जाये ऐसा होता है माँ का दुलार… आज १२ मई का दिन यानि पुरे विश्व में मदर्स डे के नाम से जाना जाता है…. विश्व में अगर किसी का भी सबसे सर्वोच्च स्थान है तो वो है माँ का, दुनिया में भगवान द्वारा बनाई हुई अगर सबसे खूबसूरत कोई कृति है तो वह केवल मां है। एक मां ही है जो अपने बच्चे के लिए बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने का साहस रखती है।

मदर्स डे के दिन आज देहरादून में भी कई प्रोग्राम का आयोजन किया गया इन्ही में एक कार्यक्रम भी कुछ हट कर था, जिसमे देहरादून की एसपी सिटी श्वेता चौबे ने भी एक विशेष आयोजन किया जिसमे “पिंक टीम” यानि महिला चीता कर्मियों को पहली बार एक साथ एक मंच पर एकत्रित किया और उनकी समस्याओ से रूबरू हुई इस आयोजन के जरिये एक माँ के रूप में अपनी महिला टीम का मनोबल तो बढ़ाया ही साथ ही उनकी समस्या भी सुनी और उन्हें परिवार के प्रति अहमियत भी बताई और अपनी टीम की महिलाओ का हौसला भी बढ़ाया यह निश्चित एक अनूठी पहल थी वंहा मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने इस पहल की खूब सराहा और उनका तो कहना था कि आजतक उन्हें किसी ने भी ऐसा कोई मंच नहीं दिया इन सभी को माँ होने के साथ-साथ किसी महिला अधिकारी ने उन्हें अपनी माँ जैसा होने का भी विशेष अहसास कराया…

यंहा मुनव्वर राणा साहब की वो पंक्तिया याद आ जाती है किसी के हिस्से में मकाँ आया… किसी के हिस्से में दूकान आयी घर में मै सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आयी….


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *