ब्रेकिंग! नगर निगम की टीम पर हमले के विरोध में हड़ताल पर गए निगम कर्मचारी

Share your love

 

लोकजन टुडे, देहरादूनः अतिक्रमण हटाने के दौरान गुरुवार को नगर निगम टीम पर हमले के विरोध में नगर निगम कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। नगर आयुक्त ने हड़ताल खोलने का आग्रह किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने। अब दोपहर एक बजे महापोर सुनील उनियाल गामा ने हड़तालियों को बातचीत के लिए बुलाया है। हड़ताल के चलते जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और हाउस टैक्स का काम ठप। स्ट्रीट लाइट, भूमि संबंधी मामले, लोक निर्माण अनुभाग, नाली, सड़क निर्माण का काम भी हुआ ठप। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल ना होने से सफाई व्यवस्था पर बनी हुई है राहत।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *