बैराज लक्ष्मणझूला मार्ग पर कार पलटी, छह लोग घायल

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः बैराज—लक्ष्मणझूला मार्ग पर किरमोला गांव के समीप एक कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार छह युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा निवासी छह युवक अपनी स्विफ्ट वीडीआई कार (एचआर 29 एटी— 7722) से नीलकंठ दर्शन को जा रहे थे। बैराज—लक्ष्मणझूला मार्ग पर स्वर्गाश्रम के किरमोला गांव के निकट हिल टॉप पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी की ओर टकरा गई और इसके बाद सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में कार सवार मनीष उर्फ गोलू (24 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह, रोहित (22 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह, मनीष (19 वर्ष) पुत्र रामपाल सभी निवासी ग्राम प्याला, पोस्ट असप्टि, थाना सिकरी जिला फरीदाबाद हरियाणा, जितेंद्र (26 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल व योगेश (26 वर्ष) पुत्र गोविंद राम दोनों निवासी लोहिया पोटला, जिला पलवल हरियाणा व राहुल (20 वर्ष) पुत्र किशोर निवासी ग्राम गोड़ी थाना चादर, जिला पलवल हरियाणा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लक्ष्मणझूला राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां मनीष उर्फ गोलू की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *