बीती रात गोधाम परिसर से 81 गोवंश गायब, हड़कंप

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया:  ऋषिकेशः नगर निगम ऋषिकेश के वीर भद्र मार्ग आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित अस्थाई गोधाम से बीती रात 81 गोवंश अचानक लापता हो गया। गोधाम परिसर का गेट का एक पल्ला टूटा हुआ पाया गया है। विदित हो कि आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की टीम ने शहर की सड़कों से 81 गोवंश को पकड़कर वीर भद्र मार्ग आवास विकास कॉलोनी के समीप गली नंबर 3 में नगर निगम के भूखंड में इस गोवंश को रखा था। इन की रखवाली के लिए दो कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी। शनिवार की सुबह गोधाम के गेट का एक पल्ला भीतर की ओर टूट कर गिरा हुआ था। परिसर के भीतर कोई भी गोवंश नहीं मिला सूचना पाकर नगर निगम के सफाई निरीक्षक डीएस सेमवाल ने कोतवाली में मामले की सूचना दी है। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि गोधाम में दिन के वक्त दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है रात में वहां कोई नहीं रहता। यहां रखे गए गोवंश को सोमवार के रोज श्यामपुर खदरी स्थित शकुंतला गो सेवा धाम में शिफ्ट किया जाना था। उन्होंने इस संभावना से इंकार किया कि गोवंश को कोई उठाकर ले गया है। क्योंकि कुछ गाय और सांड आस पास देखे गए हैं। पुलिस और नगर निगम की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि गली में कोई बड़ा वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच हो रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *