बिग ब्रेकिंग! शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का मोदी सरकार पर हमला, राम मंदिर के मुद्दे पर जनता को दे रही धोखा

Share your love

कांग्रेस की हार ईवीएम की गड़बड़ी भी हो सकती हैः शंकराचार्य


लोकजन टुडे, हरिद्वार। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहां है कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर केंद्र सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर जन्मस्थान के आसपास की अधिकृत 67 एकड़ जमीन को उसके वास्तविक स्वामियों को लौटाने की बात कही है , साथ ही उन्होंने अविवादित जगह पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जन्म स्थान के जगह करने की बजाय दूसरे स्थान पर करने का मन बनाए हुए हैं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत की एक बड़ी वजह ईवीएम की हेरा फेरी भी हो सकती है। उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल को कार्य विहीन बताते हुए कहा कि मोदी को चाहिए कि वह अपने इस कार्यकाल में के गए वादों को नपूरा करें। ममता बनर्जी के राम के विरोध को लेकर उनका कहना है कि यह राजनीतिक दृष्टिकोण से कर रही हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसे राम का विरोध बताने की जगह भाजपा का विरोध बताया। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा के बढ़ते प्रभाव को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि यह कुछ लोगों द्वारा हिंदू धर्म को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है। यही वजह है कि सभी जगहों पर साइको खड़ा करने की कोशिश हो रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *