बिग ब्रेकिंग! नतीजों से एक दिन पूर्व सीएम दिल्ली रवान, चर्चाओं का दौर शुरू

Share your love

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एकाएक दिल्ली जाना कई मायनों में सवाल उठा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक काबीना मंत्री प्रकाश पंत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने वहां जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चर्चाओं का भी बाजार गर्म है कि कहीं हाईकमान ने नतीजे आने से पहले ही उनको दिल्ली तो तलब नहीं कर लिया है। बहरहाल अभी तक जो जानकारी दी जा रही है उसके मुताबिक दिल्ली में उपचार करा रहे प्रकाश पंत के स्वास्थ्य की हालत जानने के लिए सीएम दिल्ली गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाश पंत प्रचार के लिए एक दो दिन में अमेरिका जाने वाले हैं। इसके चलते ही सीएम दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा है कि पिछले दिनों जिस प्रकार से केदारनाथ व बदरीनाथ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सीएम को अपने साथ लेकर नहीं गए उससे कयासबाजी लगाई जा रही है कि क्या पीएम उत्तराखंड की सरकार से नाराज हैं। बहरहाल अब यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। चर्चा तो यह भी है कि जिस प्रकार से हरक सिंह रावत और विधायक देश राज कर्णवाल व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहा वाकयुद्ध समाप्म नहीं हो रहा है उससे भी हाईकमान की नाराजगी हो सकती है। अब सीएम का यूं अचानक दिल्ली जाना भी इससे जोड़ा जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *