बिग ब्रेकिंग! गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट पहुंचे चैंपियन के समर्थक
Share your love

लोकजन टुडे, रुड़की: गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक चैंपियन के तीन समर्थक हाईकोर्ट की शरण पहुंचे हैं। हाई कोर्ट ने इस मामले को लेकर रुड़की पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।इस मामले को लेकर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थक पप्पू, पहल सिंह और राव फुरकान ने मार्च माह में एक प्रेस वार्ता की थी। जिसमें झबरेड विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। इस मामले को लेकर विद्यायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि इन लोगो ने प्रेस वार्ता में उनके समाज को लेकर भी कुछ गलत टिप्पणी की थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर पर 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रेस वार्ता की वीडियो फुटेज पुलिस ने हासिल की थी। मामले में पुलिस ने जांच के लिए आरोपितो को कोतवाली बुलाया तो यह लोग जांच के लिए नहीं पहुंचे। जिस पर पुलिस ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रूडकी की कोर्ट को मामले से अवगत कराया था। कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए थे। तीनों आरोपितो ने अब गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। सभी आरोपितो ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी पर स्टे मांगा है इस मामले में हाई कोर्ट ने रुड़की पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट को इस मामले में रिपोर्ट दी जा रही है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
