बदरी—केदारनाथ में साधना कर वापस जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

Share your love


लोकजन टुडे, चमोलीः रविवार को सुबह करीब 11ः 41 बजे पीएम मोदी बदरीनाथ से जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए। जाते वक्त उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर के किनारे रोके गए यात्रियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मंदिर से बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री मोदी को देख उपस्थित लोगों ने मोदी—मोदी के नारे लगाए।

इस पर उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पूजा के बाद प्रधानमंत्री सिंह द्वार से बाहर आए। बीकेटीसी ने पीएम को बदरीनाथ का प्रतीक चिह्न और चौलाई के लड्डू भेंट किए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने उन्हें शॉल भेंट किया। दर्शन के बाद पीएम मोदी फिर गुजरात भवन में पहुंचे। उनकी यात्रा के मद्देनजर मंदिर परिसर को जीरो जोन में रखा गया है। यात्रियों को साकेत तिराहा पर ही रोका गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ मंदिर पहुंच गए। बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश कर वह सभामंडप में पहुंचे। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा शुरू की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *