प्रेमी जोड़े ने होटल में लिया कमरा, प्रेमिका की संदिग्ध हालत में मौत

Share your love

 

लोकजन टुडे, हरिद्वारः हरिद्वार के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती होटल में अपने प्रेमी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के ही पास के क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सुबह करीब 9ः30 बजे नगर कोतवाली के एक होटल में पहुंचा।

जानकारी के अनुसार दोनों ने खुद को शादीशुदा बताकर कमरा लिया था। मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ने होटल में दोपहर के समय जन्मदिन का केक काटकर खाया। इसी दौरान युवती को अचानक खून की उल्टी होने लगी। इसके चलते कुछ ही समय में युवती की मौत हो गई।

अचानक बदले माहौल को देखते ही युवक के हाथ पांव फूल गए। उसके शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी कमरे में आ गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने शेष बचे केक को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *