निरीक्षण के लिए मंदिर समिति का दल केदारनाथ रवाना

Share your love

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सात सदस्यीय निरीक्षण दल मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह की अगुवाई में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से बुद्धवार को सुबह केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गया है। कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने बताया कि केदारनाथ मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करेगा, भारी बर्फवारी के मद्देनजर मंदिर परिसर, कार्यालय,पूजा काउंटरों, भोग मंडी,‌प्रवचन हाल, रावल-कर्मचारियों के प्रवास हेतु बने हटों, मंदिर की विद्युत,पेयजल ब्यवस्था की समीक्षा करेगा।
संबधित स्थानों से बर्फ हटाये जाने यात्रा काउंटरों की साफ सफाई रंग रोगन ब्यवस्था हेतु निरीक्षण पश्चात कार्ययोजना बनायी जानी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *