नावालिक से दुष्कर्म का प्रयास- आरोपी गिरफ्तार
Share your love

रफ़ी खान/लोकजन टुडे/काशीपुर ।
काशीपुर के बांसफोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र में कॉस्मेटिक शॉप पर चिमटी लेने गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किसी तरह घर पहुची डरी सहमी मासूम बच्ची ने आपबीती घर वालों को सुनाई जिसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की!
यहां बतादे कि बीती रात्रि कोतवाली काशीपुर क्षेत्र की आठ वर्षीय बच्ची मोहल्ला अल्ली खां स्थित कॉस्मेटिक की दुकान से मां द्वारा भेजने पर चिमटी लेने गई थी इस दौरान दुकान स्वामी के छोटे भाई ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया, किसी प्रकार डरी सेहमी घर पहुंची बच्ची ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई जिसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई जहां कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए धारा 509 आईपीसी पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है! बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी शुक्रवार को ससुराल जाने से पूर्व दुकान पर अपने छोटे भाई को बैठा गया था जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
