नशे में धुत छात्रों की कार टकराई एक की मौत

Share your love

नशे में धुत छात्रों की कार टकराई एक की मौत


लोकजन टुडे, देहरादूनः मंगलवार की देर रात रेश ड्राइविंग कर रहे चार छात्रों की स्कार्पियो मयूर विहार के पास टकरा गई। इसमें कार चला रहे आकाश चौधरी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन छात्र मामूली रूप से घायल हैं । बताया जा रहा है कि यह सभी छात्र देहरादून के अलग—अलग कॉलेजों में पढ़ते हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात आकाश चौधरी, आयुष, शिवम व प्रशांत जो कि दून के अलग अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं शराब पीकर किसी रोहित नाम के युवक की स्कार्पियो लेकर घूम रहे थे। राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेश ड्राइविंग कर रहे हैं। इस पर राजपुर थाना पुलिस ने इनका पीछा किया तो यह स्कार्पियो मयूर विहार सहस्रधारा रोड पर पलट गई। इसमें स्कार्पियो चला रहे आकाश चौधरी की मौत हो गई ।बताया गया है कि यह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतक आकाश चौधरी अमरोहा का रहने वाला था। पुलिस पता लगा रही है कि यह स्कार्पियो किसकी की थी। हालांकि पुलिस को ऐसी भी सूचना मिली थी कि इन युवकों ने किसी का अपहरण किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *