नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया:  ऋषिकेशः मिशन स्वच्छ स्वर्गाश्रम के तहत नगर पंचायत जोक के अधिकारियों कर्मचारियों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।उसके बाद कर्मचारियों ने स्वर्गाश्रम और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा एकत्र किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मिशन स्वच्छ स्वर्गाश्रम के तहत नगर पंचायत की टीम ने प्रति सप्ताह शनिवार को अभियान चलाने का संकल्प लिया है। अभियान में कनिष्ठ सहायक अनिल राणा, अवर अभियंता मनमोहन सेंमवाल, सुमित कोठियाल आदि शामिल हुए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *