नगर निगम देहरादून में ई टेंडर घोटाला!
Share your love
आखिर उत्तराखंड में चल क्या रहा है जंहा देखो वहां अधिकारी माल बटोर रहे है व्यापारी घूस दिए बगैर अपना काम नहीं करा सकता जेरो टॉलरेंस को अधिकारियो ने खूंटी पर टांग दिया है मुख्यमंत्री दावे करते नहीं थकते और अधिकारी माल कूटते नहीं थकते क्या मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस से किसी भी भ्रस्टाचारी को डर नहीं लगता… मुख्यमंत्री जी आप ही देखलो आपके प्रदेश में कैसे व्यापारियों की फजीहत हो रही है ताज़ा मामला है नगर निगम का…


नगर निगम देहरादून का यूं तो विवादों से पीछा ही नही छोड़ता दिख रहा है। ताजा मामला सफाई उपकरणों की टेंडर खरीद का आया है। डबल इंजन का नारा बुलंद करने वाली सरकार के लिए ये काफी शर्मनाक घटना है ये घटना इसीलिए भी बहुत गंभीर हो जाती है क्योकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के खासमख़ास कहे जाने वाले सुनील उनियाल गामा नगर निगम मेयर है और ये मामला उन्ही के विभाग से जुड़ा हुआ है इसमें सहारनपुर के एक व्यवसायी का आरोप है कि टेंडर में उनकी ओर से सबसे कम रेट दिए थे, इसके बावजूद नगर निगम के अफसरों ने अपने चहेतों को टेंडर देने के लिए उनके टेंडर को ठुकरा दिया। आरोप लगाने वाले व्यापारी का दावा है कि वो चक्कर काट कर थक चुके है शिकायत सभी जगह कर चुके है लेकिन किसी ने भी इस शिकायत का गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया है आखिर किसकी शह पर गेटिंग सेटिंग का खेल खेला जा रहा है अगर आरोप सही है तो निश्चित ही नगर निगम पर ये बदनुमा दाग है आपको बताते चले कि दरअसल पिछले दिनों नगर निगम देहरादून की ओर से सफाई उपकरणों के लिए टेंडर मंगवाए थे। इसमें सहारनपुर के कांट्रेक्टर एमएस नेशनल इंजीनियरिंग वर्कस सहारनपुर की ओर से भी ई टेंडर के माध्यम से आवेदन किया था। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से पहले यह कहा था कि टेंडर में रेट बिना टैक्स के भरने हैं। उन्होंने उसी के अनुसार टेंडर भरा था। लेकिन बाद में अचानक यह कह दिया कि टैक्स के साथ कीमतें दी गईं उनको ही लिया जाएगा। इसके आधार पर उनका टेंडर सबसे लोअर रेट पर होने के बाद भी ठुकरा दिया है। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में कुछ अधिकारियों ने चहेते ठेकदारों को काम देने के लिए ही खेल किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
