धर्मनगरी में जाम ने छुड़ाने शुरू किए पसीने…सालों से नहीं तैयार हुए फ्लाईओवर ब्रिज…
Share your love
लोकजन टुडे, हरिद्वार:
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है लेकिन प्रदेश के प्रवेश द्वार हरिद्वार के हालात बेहद खराब है आलम यह है कि हरिद्वार में बने 3 फ्लाईओवर ब्रिज पिछले 3 सालों से अधर में लटके हुए हैं आलम यह है कि इस और अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं है जिस कारण आने वाले दिनों में यह फ्लाईओवर जाम का बड़ा कारण बनेंगे इतना ही नहीं पूरा ने फ्लाईओवर पूरे करने के बजाय सरकार ने नए फ्लाईओवर का काम शुरू कर दिया है जिस कारण चंद्राचार्य चौक पर भी अभी से दिन भर जाम लगने लगा है
आपको बता दें कि हरिद्वार में केंद्र सरकार की ओर से पतंजलि ज्वालापुर और कनखल में तीन फ्लाईओवर बनाने का काम करीब 3 साल पहले शुरू किया गया था लेकिन यह फ्लाईओवर आज तक बनकर पूरे नहीं हो सके पिछले 2 साल से सरकार ने फ्लाईओवर का काम भगवान भरोसे छोड़ दिया है करोड़ों रुपए लागत लगने के बावजूद आज तक लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं इनमें से दो फ्लाईओवर खस्ताहाल हालत में शुरू किए गए लेकिन वह भी वन वे दूसरी रोड कब पूरी होगी और कब शुरू होगी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है
गर्मियों में विशेष तौर पर हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से आते हैं इतना ही नहीं चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालु मां गंगा में स्नान कर उसका आशीर्वाद भी लेते हैं लेकिन खस्ताहाल सड़कों और आधे अधूरे फ्लाईओवर इस बार पर्यटकों की मुश्किल बढ़ाने वाले हैं लेकिन शायद जिम्मेदार अधिकारियों को यह अव्यवस्था अब तक नजर नहीं आई है भले इस को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले कई बार कितने ही दावे कर चुके हो लेकिन मुख्यमंत्री के दावों की हवा यहां के अधिकारी ही निकाल रहे हैं
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
