देवभूमि शर्मसार! शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Share your love

लोकजन टुडे, चंपावतः जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक नौनिहालों को शिक्षा देने के बजाए बच्चों से मारपीट और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिस कारण हर दिन देवभूमि को शर्मसार होना पड़ रहा है। ताजा घटना में लधियाघाटी में रीठासाहिब के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक बीते दो माह से कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म कर रहा था। इस संबंध में पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर रीठासाहिब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ ही पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी शिक्षक स्कूल में बने परिसर में ही रहता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व जिले के धूरा चौड़ाकोट स्कूल में शिक्षक और शिक्षिकाओं की ओर से गिनती न सुना पाने पर एक मासूम को बुरी तरह से पीटने का मामला भी सामने आया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *