देखिये वीडियो: जंगल का राजा जब आ गया कॉलोनी में कैसे मचा हड़कंप

 

https://youtu.be/__kWTDYLkH8

Report: Bhuppi Rawat

बाघ ने दी आबादी में दस्तक, बाघ की दस्तक से लोग सहमे

रामनगर: अक्सर जंगल और ज़ू में दिखने वाला बाघ सड़क किनारे कॉलोनी में घुस गया देखने वालो के होश उड़ गए मामला है  कॉर्बेट टाईगर रिजर्व की बिजरानी रेंज से सटे आबादी वाले ईलाके में बाघ को देखा गया । आपको बता दे कि बिजरानी रेंज की सीमा से लगी जंगली जानवरों की सुरक्षा दीवार को फांदकर बाघ कोटद्वार रोड में घुस आया ।बाघ के आबादी में आने से लोगो मे हड़कम्प मच गया । जब बाघ के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना लोगो ने कॉर्बेट के अधिकारियों की दी तो वनकर्मी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए है। वन कर्मियों ने लोगो से मौके पर भीड़ न करने की हिदायत दी और सुरक्षा के मद्देनजर कोटद्वार रोड पर आवाजाही रोकी गई है और वन कर्मियों की टीम भी गस्त में लगा दी है । आपको बता दें कि पहले भी बाघ आबादी वाले इलाकों में कई बार देखे गए हैं । लेकिन जिस तरह वन्य जीव जंगलो को छोड़कर घने आबादी वाले इलाकों में घुस रहे है तो मानव वन्यजीव संघर्ष होने की घटना कभी भी हो सकती हैं ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *